पंडित छन्नू लाल मिश्र के घर पहुंचे सीएम योगी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम स्वर्गीय पंडित छन्नू लाल मिश्र के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी सिद्धगीरी बाग स्थित आवास पर जाकर परिवारजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

सीएम योगी ने पंडित जी की पुत्री प्रोफेसर नम्रता मिश्रा सहित परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित छन्नू लाल मिश्र का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पंडित जी न केवल काशी की शान थे, बल्कि भारतीय संगीत परंपरा के ऐसे स्तंभ थे जिन्होंने अपनी गायकी से देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी को शास्त्रीय संगीत के धरोहर पंडित छन्नू लाल मिश्र जी के जाने का गहरा दुःख है। उनका जाना एक ऐसी कमी छोड़ गया है जिसे पूरा करना असंभव है।”

परिजनों से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने उन्हें धैर्य बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें