Varanasi : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi : बड़ागांव क्षेत्र के हरहुआ कजीसराय गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की चार दिन बाद मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में माहौल गमगीन है। यह हादसा 10 अक्टूबर को हुआ था।

मंगलवार को युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने टीएफसी बड़ा लालपुर-चांदमारी मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्से में परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की।

सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, लोग अपनी मांगों पर डटे रहे। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश (32 वर्ष) निवासी प्रयागपुर बिरापट्टी, थाना बड़ागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें