UP Weather : उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों तक मौसम काफी स्थिर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है। इसके चलते बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और दिनभर मौसम सुहाना रहेगा।
बुधवार को यूपी के अधिकांश जिलों में धूप खिली रहेगी। सुबह और रात हल्की ठंड का अहसास रहेगा, जबकि दिन का मौसम आरामदायक रहेगा। कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में मंगलवार को सुबह से धूप रही। न्यूनतम तापमान में रविवार की तुलना में करीब दो डिग्री की वृद्धि होने से सुबह ठंड कम महसूस हुई।
अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 32.4°C और न्यूनतम 21.6°C दर्ज किया गया। यह सामान्य से न्यूनतम तापमान लगभग 0.6°C और अधिकतम तापमान लगभग 3°C अधिक था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश का कहना है कि सतही स्तर पर प्रचलित शुष्क पछुआ हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़े कम ही रहने की संभावना है।










