Sultanpur : सुल्तानपुर में बड़ा धमाका, जोरदार विस्फोट से ढहा मकान, दर्जनों घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sultanpur News : जिले के जयसिंहपुर इलाके में बुधवार सुबह मियागंज बाजार के नजीर के घर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए और पूरा क्षेत्र दहशत में डूब गया।

घटना कोतवाली से करीब 500 मीटर दूर, बगियागांव चौराहे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह लगभग 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि नजीर के घर की छत उड़ गई और घर के भीतर छोटे-छोटे धमाके लगातार हो रहे थे।

सूचना मिलते ही 108 और 102 की चार एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया। नजीर के बेटे यासीन के अनुसार, घायल परिवार में नजीर (65), जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के बेटे फैजान (8) और कैफ (22) शामिल हैं। धमाके की वजह से पड़ोसी का घर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नजीर पहले शादी-ब्याह में आतिशबाजी बनाने का काम करता था, लेकिन उसका लाइसेंस अब निरस्त था। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें