15 हजार से अधिक एनकाउंटर, 256 अपराधी मिट्टी में मिले, 8 सालों में खूब तड़तड़ाई UP Police की गोलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति ने अब एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। राज्य में पिछले आठ वर्षों (2017-2025) में पुलिस ने 15,000 से अधिक एनकाउंटर ऑपरेशन किए, जिनमें 256 कुख्यात अपराधी मारे गए। इसके अलावा, 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 10,324 अपराधी घायल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें 18 पुलिसकर्मी शहीद और 1,754 घायल हुए।

सरकार ने इसे ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हिस्सा बताया है, जो अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, मेरठ जोन ने सबसे अधिक 4,453 एनकाउंटर किए, जबकि गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और लखनऊ में भी कई ऑपरेशन हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों में खौफ पैदा करने और जनता में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाए। इस नीति के तहत 79,984 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे, 930 गिरफ्तारियां एनएसए के तहत, और 142 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या नष्ट की गई।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें