गाजीपुर: गंगा में नहाते समय तीन किशोरियां डूबी, तलाश में जुटी NDRF

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 6:15 बजे लीलापुर अमवाघाट के पास गंगा नदी में तीन लड़कियां डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़कियों की तलाश में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक किसी की लोकेशन का पता नहीं चल पाया था।

करंडा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डूबी लड़कियों की पहचान रामजनपुर निवासी पूनम यादव (18), रोली यादव (16) और खुशी यादव (14) के रूप में हुई है। तीनों गांव की अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ गंगा में स्नान करने आई थीं।

बताया गया कि तीनों के घरों में दीवाली की तैयारियां चल रही थीं और स्नान के बाद छोटी दीवाली का पूजन होना था। अचानक हुए इस हादसे ने तीनों परिवारों में गहरा मातम और कोहराम मचा दिया।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें