वाराणसी: भेलूपुर में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित कपड़े के शोरूम में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की चिंगारी शॉर्ट सर्किट के कारण उठी, जिससे धुआं फैलते ही शोरूम और आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत फायर सर्विस और पुलिस को सूचना दी।

दमकल और पुलिस ने किया काबू

आग लगते ही पुलिस ने आसपास के रास्ते बंद किए और वीडियो-फोटो खींच रहे लोगों को हटाया। दमकल की टीम ने पाइप से पानी डालकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। शोरूम का दरवाजा तोड़कर दमकल और पुलिस अंदर गई।

सामान का हुआ भारी नुकसान

थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह शोरूम राकेश गोयल का है। आग शोरूम के एक हिस्से में लगी थी और लगभग चार से पांच लाख रुपये का सामान जल गया। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें