UP में बदलेगा मौसम का मिजाज : 29 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का वेदर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मौसम अब करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध भी छा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर के बीच राज्य के सभी 75 जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं, लेकिन इन दिनों मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा। 27 और 28 अक्टूबर को कई जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट भी देखी जा सकती है।

तापमान का हाल

बीएचयू स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वाराणसी में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 1.4 और 3.8 डिग्री अधिक है। रात का तापमान बढ़ने से हल्की उमस का एहसास हो रहा है। जो लोग ठंड की उम्मीद में गर्म कपड़े निकाल चुके थे, उन्हें अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

वायु गुणवत्ता और प्रदूषण स्तर

वाराणसी में रविवार सुबह 8 बजे AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 186 दर्ज किया गया, जो शनिवार को 202 था। शहर के विभिन्न इलाकों में आज AQI स्तर इस प्रकार रहा:

  • अर्दली बाजार – 180

  • भेलूपुर – 186

  • बीएचयू – 187

  • मलदहिया – 187

  • नगर निगम क्षेत्र – 186

वाराणसी में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता पर हल्का असर पड़ा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें