डॉ. राहुल राज बने कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर, वाराणसी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, बोले– पार्टी को…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किए जाने के बाद डॉ. राहुल राज (एडवोकेट) के वाराणसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचते ही कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

“कांग्रेस इंसाफ और इंसानियत की पार्टी है” – डॉ. राहुल राज

इस मौके पर डॉ. राहुल राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इंसाफ और इंसानियत के सिद्धांतों पर चलती आई है और हर धर्म-मजहब का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि आज का दौर संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का है।
उन्होंने कहा, “देश में दलितों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के साथ जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। हम सब इस संघर्ष में किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।”

राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय और समानता की दिशा में आगे बढ़ रही कांग्रेस”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बात करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि कांग्रेस इस समय विचारधारा की राजनीति को मजबूत करने का काम कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर न्याय और समानता स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कार्यकर्ताओं ने लिया कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी और अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. राहुल राज के नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा, जहां “जय कांग्रेस, जय भारत” और “संविधान बचाओ, देश बनाओ” जैसे नारे गूंजते रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें