कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज डेट बदली, जानें कब पर्दे पर मचाएगी धमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड के चर्चित स्टार कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। दोनों की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

पहले यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे थोड़ा पहले दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ अब क्रिसमस 2025, यानी 25 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

दरअसल, पहले इसी तारीख पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होनी थी, लेकिन अब उसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब क्रिसमस पर कार्तिक और अनन्या की यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है।

इंस्टाग्राम पर अनाउंस की नई रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्टर में कार्तिक अनन्या पांडे को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं, और दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, “मैं फिर आ रहा हूं, इस बार क्रिसमस पर, 25 दिसंबर को।”

कार्तिक और अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें

कार्तिक आर्यन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे, जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो श्रीलीला के साथ ‘तू मेरी जिंदगी है’ में भी दिखाई देंगे और ‘भूल भुलैया 4’ में अपनी लोकप्रिय भूमिका निभाने वाले हैं।

वहीं, अनन्या पांडे फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज ‘कॉल मी बे 2’ भी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें