Varanasi : ट्रेडिंग के बहाने महिला से 12 लाख का फ्रॅाड, ठगी का तरीका कर देगा हैरान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला गोलाघाट क्षेत्र की रहने वाली बागेश्वरी पांडेय का है, जिन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये से ठग लिया। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

बागेश्वरी पांडेय के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के ज़रिए मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। मैसेज पर भरोसा करते हुए उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गईं।

ग्रुप में मौजूद लोगों ने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया और महिला को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। निर्देशों के अनुसार, बागेश्वरी ने कई किश्तों में कुल 12 लाख रुपये ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

शुरुआती कुछ दिनों तक महिला को मुनाफे का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन जब पैसे वापस नहीं मिले और ठगों ने अतिरिक्त छह लाख रुपये की मांग की, तब बागेश्वरी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

फिलहाल पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि खातों और लिंक के माध्यम से ठगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें