बिहार चुनाव रिजल्ट: हाई-प्रोफाइल सीटों पर कांटे का मुकाबला, तेज प्रताप पीछे , मैथिली और ओसामा की लहर ने बढ़ाया सस्पेंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआती गिनती ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। कई वीआईपी और चर्चित सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। अलीनगर, मोकामा, महुआ, कुम्हरार, छपरा और रघुनाथपुर जैसी सीटों पर बड़े नेताओं, सेलिब्रिटी उम्मीदवारों और बाहुबली परिवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

अलीनगर: मैथिली ठाकुर की शानदार लीड

दरभंगा जिले की अलीनगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर लगातार मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

  • दूसरे नंबर पर RJD के बिनोद मिश्र

  • तीसरे स्थान पर जनसुराज के बिप्लव चौधरी

मिथिलांचल में अपनी लोकप्रियता और सोशल कनेक्ट की वजह से मैथिली इस सीट पर बड़ी बढ़त हासिल कर रही हैं।

मोकामा: बाहुबली अनंत सिंह फिर आगे

मोकामा सीट पर इस बार भी बाहुबली प्रभाव स्पष्ट नजर आ रहा है।

  • JDU के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं

  • दूसरे नंबर पर RJD की वीणा देवी, जो सूरजभान सिंह की पत्नी हैं

विवादों और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद अनंत सिंह पिछले तीन दशकों से इस क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

महुआ: तेज प्रताप को बड़ा झटका

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल उम्मीदवार तेज प्रताप यादव इस बार महुआ सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

  • पहले नंबर पर LJP(आर) के संजय कुमार सिंह

  • दूसरे नंबर पर RJD के मुकेश रौशन

तेज प्रताप पहले इस सीट से विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी स्थिति बेहद कमजोर दिख रही है।

कुम्हरार: बीजेपी की पकड़ बरकरार

पटना की प्रतिष्ठित शहरी सीट कुम्हरार पर भी रोमांचक मुकाबला है।

  • बीजेपी के संजय कुमार आगे

  • दूसरे स्थान पर कांग्रेस के इंद्रदीप कुमार

  • तीसरे नंबर पर जनसुराज के गणितज्ञ केसी सिन्हा

यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और रुझानों में पार्टी की बढ़त कायम है।

छपरा: खेसारी दूसरे नंबर पर

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, जिन्हें RJD ने टिकट दिया है, इस समय छपरा सीट पर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

  • पहले नंबर पर बीजेपी की छोटी कुमारी

छपरा लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक जन्मस्थली मानी जाती है, ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।

रघुनाथपुर (सिवान): ओसामा शहाब की आगे बढ़त

सिवान की चर्चित रघुनाथपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे ओसामा शहाब (RJD) लगातार बढ़त में हैं।

  • दूसरे नंबर पर JDU के विकास कुमार सिंह

दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की विरासत को आगे बढ़ा रहे ओसामा को जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है।

हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों में मुकाबले रोचक मोड़ ले रहे हैं—

  • मैथिली ठाकुर (बीजेपी) मजबूत बढ़त में

  • अनंत सिंह (JDU) अपनी सीट बचाते दिख रहे

  • तेज प्रताप (JJD) पीछे, हार का खतरा

  • खेसारी लाल (RJD) दूसरे नंबर पर संघर्षरत

  • ओसामा शहाब (RJD) पहली बार चुनाव में आगे

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें