वाराणसी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आते ही एनडीए ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की।

जश्न के दौरान बीजेपी और एनडीए के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले शामिल रहे।
इसके अलावा सुभाष गुप्ता, सुधीर मिश्रा, सुरेश सिंह, निर्मला सिंह पटेल, रचना अग्रवाल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आत्मा विश्वेश्वर, मधुकर चित्रांश, अशोक जाटव, मुरलीधर सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, जेपी सिंह, रणजय सिंह, अखिलेश सिंह सनी, अवधेश राय, संजय कुमार, हरि केसरी, अशोक मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्य इंदू सिंह, सीमा वर्मा, रीना पात्रों, गीता सिंह, मीरा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, गीता शास्त्री, अनीशा शाही, नेहा कक्कड़, सुष्मिता सेठ व अन्य ने भी जीत का उत्सव मनाया।
युवा कार्यकर्ताओं में रविंद्र सिंह, हीरा यादव, पंकज चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह, दिलीप साहनी, सुजीत सिंह टीका, प्रेम पासी, गनगीत बग्गा, अनमोल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विवेक सिंह सोनू, सोमनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
इसके साथ ही सामाजिक और व्यापारी संगठनों से जुड़े कार्यकर्तओं प्रमोद यादव मुन्ना, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, विनोद चौहान, अनिल तिवारी, तुषार सेठ, कुशाग्र श्रीवास्तव, सौरभ मुन्ना, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रीतम पाठक, नीरज जायसवाल, कुंवरकांत सिंह और अन्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गंगाधर उपाध्याय, मंगलेश जायसवाल, पप्पू सोनकर, बृजेश चौरसिया, पुन्नू लाल बिंद, प्रवीण राय, शशांक अग्रवाल, वैभव उपाध्याय, पिंटू जायसवाल, चंदन जायसवाल, राजेंद्र सिंह पटेल, विनोद भारद्वाज, प्रमील पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष सोलापुरकर और अशोक कुमार पांडेय समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।










