UP Weather : यूपी में ठंड ढाएगी सितम, तापमान 8 डिग्री तक गिरा, जानें IMD की ताजा अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather : उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड अपना प्रभाव दिखाने लगी है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान फिसलकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में यूपी के अधिकतर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज कई जिलों में सुबह कोहरा

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, 18 नवंबर की सुबह पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत होगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मौसम साफ होता जाएगा और धूप भी निकल आएगी।

पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, ललितपुर, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज समेत कई जिलों में सुबह 1 से 3 घंटे तक हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

4 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और प्रदेश में हल्की शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रही हैं, जो ठंड बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में मौसम का हाल

राजधानी में मंगलवार सुबह हल्के कोहरे की चादर देखने को मिलेगी, लेकिन दोपहर तक धूप खिली रहेगी। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना होगा।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 29°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C

नोएडा और गाजियाबाद:

यहां सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा और लोग शॉल व स्वेटर के सहारे ही गर्मी महसूस कर पाएंगे।

  • नोएडा का अधिकतम तापमान: करीब 25°C

  • न्यूनतम तापमान: करीब 11°C

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें