मऊ : अनियंत्रित रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रोडवेज की बस ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतला मंदिर मोड़ पर ई-रिक्शा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित रोडवेज बस ने अचानक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

इनकी हुई मौत

हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार है—

  • महजबीन, पत्नी रफीक अहमद

  • नूरी, पत्नी तौकीर अहमद

  • शाहीन, पत्नी तौहीद अहमद
    तीनों सलेमपुर, देवरिया की रहने वाली थीं।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग नगर के पहाड़पुरा से ई-रिक्शा के जरिए प्यारे का पूरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही ये दर्दनाक हादसा हो गया।

घायलों को तुरंत मिली मदद

हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार, दक्षिण टोला थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस और ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस चालक की तलाश की जा रही है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें