दालमंडी ध्वस्तीकरण में रुकावट डालने वाले 25–30 लोगों पर FIR दर्ज, महिलाओं के नाम भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने गई वीडीए और प्रशासनिक टीम को रोकने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में काजीपुरा कला निवासी मोहम्मद सलीम, इमरान उर्फ बबलू समेत 25–30 अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज मामले में कई महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान शुरू हुआ हंगामा

मंगलवार को जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और पुलिस बल के साथ वीडीए की टीम दालमंडी स्थित काजीपुरा कला वार्ड में दशकों पुराने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची थी। जैसे ही बुलडोज़र चलाने की तैयारी शुरू हुई, स्थानीय लोगों ने भारी विरोध करना शुरू कर दिया और टीम का काम रुकवा दिया।

1984 से लंबित है मामला

वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति के मुताबिक, इस अवैध भवन के खिलाफ पहला नोटिस 6 मार्च 1984 को जारी किया गया था। इसके बाद भी भवन स्वामी न तो शमन मानचित्र जमा कर पाया और न ही भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। इसी आधार पर 4 जुलाई 1984 को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अंतिम आदेश भी पारित कर दिया गया था।

स्थानीय विरोध के कारण रुकी कार्यवाही

अधिकारियों के अनुसार, करीब 40 साल से अधिक समय से लंबित इस मामले में मंगलवार को कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोग एकजुट होकर विरोध में उतर आए। विरोध बढ़ने पर टीम को बिना ध्वस्तीकरण किए वहां से लौटना पड़ा।

एफआईआर दर्ज

जोनल अधिकारी की लिखित शिकायत पर चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने 25–30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें