जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिका यूक्रेन-रूस का पीस प्लान, गुस्साए ट्रंप ने दे डाली चेतावनी! ​​​​​​​

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा झटका दिया है। शनिवार को जेलेंस्की ने स्पष्ट शब्दों में ‘हम अपने देश से गद्दारी नहीं कर सकते’ कहकर ट्रंप के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके साथ ही ट्रंप ने भी बयान दिया कि यूक्रेन को लगातार सहायता देना संभव नहीं है।

क्या था ट्रंप का शांति प्रस्ताव?

माना जा रहा है कि ट्रंप ने रूस के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए एक गुप्त शांति मसौदा तैयार किया था।
इस ड्राफ्ट की शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार:

  • यूक्रेन को दोनेत्स्क और लुहांस्क पर अपना दावा छोड़ने को कहा गया था।

  • यूक्रेन से अपने संविधान में यह जोड़ने को कहा गया था कि वह नाटो की सदस्यता कभी नहीं लेगा।

यह मसौदा ट्रंप ने जेलेंस्की को भिजवाया था, लेकिन यूक्रेन ने इसे खारिज कर दिया।

ट्रंप ने क्या कहा?

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, हमें लगता है कि शांति का रास्ता है, लेकिन उसे (जेलेंस्की) मंजूरी देनी होगी। मुझे लगता है कि वे करीब पहुंच रहे हैं, लेकिन मैं भविष्यवाणी नहीं करूंगा।”

ट्रंप के इस बयान ने अमेरिका द्वारा तैयार नई शांति योजना को लेकर चर्चा तेज कर दी।

जेलेंस्की का सख्त रुख

अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कीव में जनता को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यह हमारे इतिहास के सबसे कठिन क्षणों में से एक है। हमें या तो अपनी गरिमा गँवानी पड़ेगी या एक बड़े सहयोगी को खोने का जोखिम उठाना होगा।”

उन्होंने दो बातों पर कोई समझौता न करने की बात कही:

  1. यूक्रेनी लोगों की गरिमा

  2. देश की स्वतंत्रता

जेलेंस्की ने कहा कि वो इन मूल्यों की रक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं और किसी भी स्थिति में अपने राष्ट्र से विश्वासघात नहीं करेंगे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें