अमेठी :डीसीएम की टक्कर से बुलेट सवार युवकों की दर्दनाक मौत, तीनों बरात से लौट रहे थे वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बरात से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवा दी।

बरात से लौटते समय हुआ हादसा

महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से बरात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महाराजपुर के ही उत्कर्ष सिंह (32), बजरंग सिंह (25) और अंशु सिंह (29) देर रात बुलेट से वापस लौट रहे थे।

थौरा गांव के पास अचानक सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। उत्कर्ष और बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। एक मृतक की मां बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई।

पुलिस का कार्रवाई

स्थानीय लोगों की सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें