सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर बजरी से लदा डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे ने क्षेत्र में मातम फैल गया। बताया जा रहा है कि अंडरपास के पास बजरी से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

अंदर से आती रहीं सिसकियों की आवाजें

प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार, राजीव और दिनेश ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद लोग कार से बजरी हटाने में जुटे थे। इस दौरान कार के अंदर से हल्की सिसकियों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। अनुमान लगाया गया कि इनमें से कुछ लोग अभी भी जीवित हो सकते थे। लेकिन जब तक भारी मात्रा में गिरी बजरी हटाई गई, तब तक सभी आवाजें थम चुकी थीं।
बताया जा रहा है कि उस समय तक संदीप की सांसें चल रही थीं, लेकिन भारी मलबे में फंसे होने के कारण कोई बाहर नहीं निकल सका।

जिस कार में परिवार सवार था, वह संदीप के बड़े भाई प्रदीप की शादी में आई थी। शुक्रवार सुबह संदीप कार चलाते हुए अपने परिवार को लेकर मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। अंडरपास के पास पहुंचते ही ऊपर से बजरी से लदा डंपर अचानक कार पर गिर पड़ा, जिससे सबकुछ पल भर में खत्म हो गया।

घटनास्थल से जिला अस्पताल तक भारी पुलिस बल तैनात

हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से लेकर एसबीडी जिला अस्पताल तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी सिटी व्योम बिंदल के साथ थाना सदर बाजार, जनकपुरी और शहर कोतवाली पुलिस अस्पताल में मौजूद रही। वहीं एसपी देहात सागर जैन, सीओ प्रथम मुनीश चंद्र और सीओ सदर प्रिया यादव सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर तैनात रही।

अंडरपास में बिजली और सुरक्षा इंतजामों को लेकर निर्देश

मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंडरपास में तुरंत बिजली की व्यवस्था की जाए और सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएँ ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

एक ही परिवार के सात सदस्य हादसे में खत्म

हादसे में जिनकी मौत हुई, उनमें शामिल हैं—

  • संदीप सैनी (25) – मेडिकल स्टोर संचालक

  • मां रानी (55)

  • बहन जूली (27)

  • जीजा शेखर (28)

  • भांजा अनिरुद्ध (2)

  • मौसेरा भाई विपिन (22)

  • प्रदीप के ससुर उमेश सिंह (55)

सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे कि अचानक यह हृदयविदारक हादसा हो गया।

सर्विस रोड पर पलटा ओवरलोड डंपर

घटना लगभग सुबह 9:15 बजे की है, जब कार सोना सैयद माजरा गांव के अंडरपास से आगे बढ़ते ही सर्विस रोड पर पहुँची। तभी देहरादून की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित हो गया और सीधे कार के ऊपर पलट पड़ा। कार इतना दब गई कि अंदर बैठे किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें