महेश बाबू की फिल्म ‘Varanasi’ का बदला टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी इसमें मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तीनों स्टार्स के लुक रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

लेकिन इस बीच फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते मेकर्स को बड़ा फैसला लेना पड़ा।

टाइटल को लेकर क्यों हुआ विवाद?

हैदराबाद में हुए ग्रैंड इवेंट में जब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ‘वाराणसी’ रिवील किया, तभी से फिल्म विवादों में घिर गई। फिल्ममेकर सीएच सुब्बा रेड्डी ने दावा किया कि ‘वाराणसी’ टाइटल उन्होंने दो साल पहले अपनी फिल्म के लिए रजिस्टर कराया था। इस आधार पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए राजामौली की फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने अब टाइटल बदलने का फैसला लिया है।

फिल्म का नया टाइटल क्या है?

अब महेश बाबू स्टारर इस फिल्म का नया नाम होगा, ‘राजामौली की वाराणसी’। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म के नए टाइटल में खुद डायरेक्टर का नाम जोड़ा गया है। इसी के साथ टाइटल विवाद भी शांत हो गया है और मेकर्स ने आधिकारिक रूप से नए नाम की घोषणा कर दी है।

कब रिलीज होगी ‘राजामौली की वाराणसी’?

यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। इस प्रोजेक्ट की खास बात है कि प्रियंका चोपड़ा इसी फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में अपना कमबैक कर रही हैं।

हैदराबाद में हुए इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने किरदार ‘मंदाकिनी’ और राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। इस दौरान प्रियंका ने देसी गर्ल अंदाज़ में फैंस का दिल जीत लिया।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें