साल का आखिरी महीना दिसंबर अपने साथ कड़ाके की ठंड के साथ धार्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण समय लेकर आता है। इस दौरान हिंदू पंचांग के अनुसार पौष और मार्गशीर्ष माह रहते हैं, जिनमें कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। मोक्ष की प्राप्ति से लेकर सौभाग्य और समृद्धि तक, दिसंबर का माह आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। यहां जानें दिसंबर 2025 में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिसंबर 2025 व्रत-त्योहारों की पूरी सूची
1 दिसंबर 2025 – मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
मोक्ष की इच्छा रखने वाले भक्त इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इसे गीता जयंती भी कहा जाता है।
2 दिसंबर 2025 – प्रदोष व्रत
4 दिसंबर 2025 – अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
इस दिन देवी अन्नपूर्णा और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती।
5 दिसंबर 2025 – पौष माह प्रारंभ
पौष माह सूर्योपासना, दान-पुण्य और उपवास के लिए खास माना जाता है। इस महीने किए गए धार्मिक कार्यों से ऐश्वर्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
7 दिसंबर 2025 – अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर 2025 – सफला एकादशी
कहते हैं कि इस एकादशी पर उपवास करने से सभी कार्य सफल होते हैं। भगवान विष्णु की पूजा विशेष फल प्रदान करती है।
16 दिसंबर 2025 – धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाता है। इस अवधि में विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।
17 दिसंबर 2025 – प्रदोष व्रत
19 दिसंबर 2025 – पौष अमावस्या
यह तिथि पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। पौष अमावस्या पर किए गए कर्मकांड से पितरों की मुक्ति का फल मिलता है।
24 दिसंबर 2025 – विनायक चतुर्थी
27 दिसंबर 2025 – गुरु गोविंद सिंह जयंती
सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन साहस, त्याग और वीरोचित आदर्शों को याद करने का अवसर है।
30 दिसंबर 2025 – पौष पुत्रदा एकादशी
31 दिसंबर 2025 – बैकुंठ एकादशी
यह एकादशी व्रत वैकुंठ धाम का द्वार खोलने वाली मानी जाती है। भक्त इस दिन विष्णु भगवान की आराधना करते हैं।










