वोट कटने से लेकर कानून-व्यवस्था तक, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए कई बड़े आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और यूपी सरकार पर तीखा प्रहार किया। मऊ के घोसी क्षेत्र में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कई गंभीर आरोप लगाए वोट कटने से लेकर कानून-व्यवस्था और संचार सारथी ऐप तक।

बीजेपी पहले से तैयार थी, हर विधानसभा में 20 हजार वोट काटने की योजना

अखिलेश यादव ने वोट कटने के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सपा सांसद राजीव राय द्वारा उठाया जा रहा मुद्दा बिल्कुल सच है।
अखिलेश ने दावा किया—

  • “बीजेपी ने SIR लागू होने से पहले ही हर विधानसभा में 20,000 वोट काटने की तैयारी कर ली थी।”

  • “2022 के विधानसभा चुनाव में भी हमारा नुकसान इसी वजह से हुआ था।”

उन्होंने कहा कि आज जनता वोट चोरी और हेरफेर की सच्चाई समझ चुकी है, इसलिए सरकार दबाव में आकर SIR लागू करने को मजबूर हुई। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को “PDA प्रहरी” बताया और अपील की कि वे अपना और जनता का वोट सुरक्षित रखें।

आधार पर सवाल

आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार इस मुद्दे से डरती है।
उन्होंने कहा, जिस आधार को पहचान का आधार कहा गया था, आज उसी का कोई आधार नहीं बचा। हम लोकसभा में इस पर बड़ा सवाल उठाएंगे।”

कानून-व्यवस्था पर हमला: “गुंडाराज नहीं, अब यूपी में ‘महा गुंडाराज’”

अखिलेश ने यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी हमारे शासन को गुंडाराज कहती थी, लेकिन अब तो यूपी में महा गुंडाराज चल रहा है।ODOP नहीं, ODOM—वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, बल्कि हर जिले में गांजा भी खुलेआम बिक रहा है।

संचार सारथी ऐप पर सवाल

केंद्र द्वारा लॉन्च किए गए संचार सारथी ऐप पर भी अखिलेश ने टिप्पणी की। उन्होंने इसे लोगों की निजता पर हमला बताते हुए कहा, यह ऐप लोगों के फोन में झांकने की कोशिश है। सरकार हर मोबाइल में क्या तलाशना चाहती है? यह नॉर्थ कोरिया जैसी सोच है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें