क्रिसमस–न्यू ईयर पर गोवा घूमने का सुनहरा मौका, IRTC लाया ‘वाइब्रेंट गोवा’ एयर टूर पैकेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में गोवा की खूबसूरत बीचेस, रंगीन नाइटलाइफ और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘वाइब्रेंट गोवा’ नाम से एक खास एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो दिल्ली से शुरू होगा।

यह पैकेज 3 रात और 4 दिन का है, जिसकी शुरुआत 25 दिसंबर 2025 से होगी। इस टूर में दिल्ली से गोवा और वापसी की एयर इंडिया की फ्लाइट, होटल में ठहरने की व्यवस्था, रोजाना ब्रेकफास्ट और डिनर, लोकल साइटसीइंग के लिए बस और पूरे टूर के दौरान टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है।

नॉर्थ और साउथ गोवा की सैर

इस पैकेज के तहत पर्यटक नॉर्थ और साउथ गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। इसमें कलंगुट बीच, बागा बीच, अंजुना बीच, अगुआड़ा किला और पुरानी गोवा की ऐतिहासिक चर्चेस शामिल हैं। इसके अलावा गोवा की स्थानीय संस्कृति, स्वादिष्ट सीफूड और लाइव म्यूजिक का भी नजदीक से अनुभव मिलेगा।

पीक सीजन में भी बजट फ्रेंडली पैकेज

क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान गोवा में फ्लाइट और होटल के दाम आमतौर पर काफी बढ़ जाते हैं, लेकिन आईआरसीटीसी का यह पैकेज किफायती दरों में उपलब्ध कराया गया है।

पैकेज शुल्क इस प्रकार है:

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹52,720 प्रति व्यक्ति

  • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹39,260 प्रति व्यक्ति

  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹36,700 प्रति व्यक्ति

(नोट: लंच पैकेज में शामिल नहीं है।)

बुकिंग कैसे करें

इस टूर का पैकेज कोड NDA35 है। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए समय रहते बुकिंग कराने की सलाह दी जाती है।

अधिक जानकारी के लिए 9717641764 या 9717648888 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें