कोडीन कफ सिरप मामले में अजय राय ने बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप, हाईकोर्ट से जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में शामिल सभी लोगों के बैंक खातों और संपत्तियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि किसे गाड़ियां, फ्लैट और अन्य महंगी सुविधाएं मिली हैं।

अजय राय ने कहा कि यह मामला केवल तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा आर्थिक नेटवर्क और राजनीतिक संरक्षण भी नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कोडीन कफ सिरप तस्करी में भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है और इसी वजह से मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वाकई निष्पक्ष है, तो सभी संदिग्धों के लेन-देन, संपत्ति और बैंक खातों का विवरण सार्वजनिक करे।

अजय राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को किसी भी कीमत पर दबने नहीं देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी इस मामले को जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें