कफ सिरप केस में बड़ा एक्शन: शुभम जायसवाल समेत 4 पर लुक आउट नोटिस, 40 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की करोड़ों रुपये की तस्करी के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। फरार मुख्य आरोपी और गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही जांच में सामने आई करीब 40 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों पर जल्द बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

यह कार्रवाई दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की कफ सीरप तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच के दौरान सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की पहचान कर ली है। पुलिस का मानना है कि शुभम जायसवाल के भारत लौटने और पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलेंगी।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में वाराणसी के कोतवाली, रामनगर, रोहनिया और सारनाथ थानों सहित अन्य जिलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह सामने आया है कि प्रतिबंधित कफ सीरप की बड़े पैमाने पर बांग्लादेश तस्करी की जा रही थी।

चार आरोपियों पर लुक आउट नोटिस

डीसीपी काशी जोन एवं एसआईटी प्रमुख गौरव बंसवाल के अनुसार शुभम जायसवाल के अलावा दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, आकाश पाठक और अमित जायसवाल के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की संस्तुति पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यह नोटिस जारी किए हैं, जिससे अब आरोपियों के देश छोड़ने या लौटने पर कड़ी निगरानी रहेगी।

दुबई में छिपे होने की सूचना

सूत्रों के मुताबिक शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है। भारत और यूएई के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के कारण उसके आगे भागने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि दिवेश जायसवाल तस्करी से जुड़े दवा कारोबारियों के खातों का संचालन करता था, जबकि अमित और आकाश फर्जी फर्में खड़ी करने में मदद करते थे।

संपत्ति जब्ती की तैयारी

एसआईटी ने तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी पुलिस की इस सख्ती से साफ संदेश है कि अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सू

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें