सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। भाईजान के जन्मदिन के खास मौके पर सामने आए इस टीजर में सलमान खान एक बेहद पावरफुल इंडियन आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। हाथ में डंडा थामे, दुश्मनों से भिड़ने को तैयार सलमान के चेहरे पर एक सच्चे योद्धा का तेज साफ झलकता है, वहीं उनकी आंखों में ‘ट्यूबलाइट’ और ‘बजरंगी भाईजान’ वाली मासूमियत भी दिखाई देती है।
आर्मी ऑफिसर के रूप में सलमान का इंटेंस अवतार
टीजर की शुरुआत गलवान घाटी की बर्फीली पहाड़ियों और कठिन मौसम से होती है, जो फिल्म के गंभीर और देशभक्ति से भरे माहौल को दर्शाता है। सलमान खान का सख्त, इंटेंस और दमदार लुक दर्शकों को पहली ही झलक में बांध लेता है। बैकग्राउंड में स्टेबिन बेन की आवाज और हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के इमोशंस को और गहराई देता है।
टीजर ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
कुछ ही सेकंड के इस टीजर में दमदार डायलॉग्स और शानदार सिनेमैटिक शॉट्स देखने को मिलते हैं, जो रगों में देशभक्ति का जोश भर देते हैं। फैंस का कहना है कि सलमान खान का यह अवतार लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाला है। टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
2020 के गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म
‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 में गलवान घाटी में हुए ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और बलिदान की मिसाल पेश की थी। मेकर्स ने इस हाई एल्टीट्यूड कॉम्बैट को बड़े और भावनात्मक अंदाज में पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।
स्टारकास्ट और मेकर्स
फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है, जबकि फिल्म को सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
टीजर ने यह साफ कर दिया है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ न सिर्फ एक एक्शन फिल्म है, बल्कि यह देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी भी बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लाने वाली है।










