इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर उमा भारती ने मोहन यादव सरकार को घेरा, बोली- घोर प्रायश्चित करना होगा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आधिकारिक तौर पर जहां 9 मौतों की पुष्टि की गई है, वहीं वार्ड-11 के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला ने इस आंकड़े को 15 तक बताया है। इस गंभीर घटना ने न सिर्फ प्रशासन, बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसे प्रदेश, सरकार और पूरी व्यवस्था के लिए “शर्मनाक और कलंकित करने वाला” बताया। उमा भारती ने लिखा कि साल 2025 के अंत में देश के सबसे स्वच्छ शहर में गंदा और ज़हरीला पानी लोगों की जान ले रहा है, यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जो हालात की गंभीरता को दर्शाता है।

‘सरकार को घोर प्रायश्चित करना होगा’

उमा भारती ने मुआवजे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी की जिंदगी की कीमत दो लाख रुपये नहीं हो सकती, क्योंकि परिजन जीवन भर इस

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें