वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार शाम वाराणसी पहुंचेंगे। वे दो दिवसीय प्रवास पर काशी आ रहे हैं, जहां पार्टी संगठन और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
गुरुवार सुबह पंकज चौधरी काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन–पूजन करेंगे। इसके बाद रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के जिला और महानगर पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 12 बजे वे गोकुल धाम रिसॉर्ट में काशी क्षेत्र की अलग से बैठक लेंगे, जिसमें क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के मिर्जापुर स्थित आवास पर भी जाएंगे।
अपने दौरे के समापन के बाद पंकज चौधरी बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।










