नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,39,083 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 9:50 बजे एमसीएक्स पर फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,38,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया, जो पिछली बंद कीमत के मुकाबले लगभग 650 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,39,140 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में दबाव में आ गया।
चांदी के दाम भी गिरे
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,55,755 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 3,050 रुपये कम है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,59,692 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर तक पहुंची थी।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
गुड रिटर्न के अनुसार
दिल्ली
-
24 कैरेट: 1,38,980 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,410 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,280 रुपये
मुंबई
-
24 कैरेट: 1,38,830 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,260 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,130 रुपये
चेन्नई
-
24 कैरेट: 1,40,400 रुपये
-
22 कैरेट: 1,28,700 रुपये
-
18 कैरेट: 1,07,350 रुपये
कोलकाता
-
24 कैरेट: 1,39,480 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,850 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,610 रुपये
अहमदाबाद
-
24 कैरेट: 1,38,880 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,310 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,180 रुपये
लखनऊ
-
24 कैरेट: 1,39,630 रुपये
-
22 कैरेट: 1,28,000 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,760 रुपये
पटना
-
24 कैरेट: 1,39,530 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,900 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,660 रुपये
हैदराबाद
-
24 कैरेट: 1,39,480 रुपये
-
22 कैरेट: 1,27,850 रुपये
-
18 कैरेट: 1,04,610 रुपये
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में यदि आप इनकी खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह के आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।










