वाराणसी: थाना चौक पुलिस ने 3 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। वाराणसी के थाना चौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) की ज्वेलरी चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। बरामद आभूषणों का कुल वजन लगभग 2122 ग्राम बताया गया है।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिला सफलता

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/कानून-व्यवस्था) एवं अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त, जोन काशी के निर्देशन में गठित टीम ने इस केस का सफल अनावरण किया।

पूरी कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक दिलीप कुमार मिश्रा तथा एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

06 जनवरी 2026 को एक ज्वेलरी फर्म की ओर से थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 05 जनवरी 2026 को उनके प्रतिष्ठान से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

06 जनवरी 2026 को एक ज्वेलरी फर्म की ओर से थाना चौक में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 05 जनवरी 2026 को उनके प्रतिष्ठान से करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कमांड सेंटर कैमरों, सर्विलांस (BTS) और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और दबिश दी।

गिरफ्तारी और बरामदगी

09 जनवरी 2026 को सुबह करीब 08:40 बजे पुलिस ने कूड़ाखाना बेनिया (थाना चौक क्षेत्र) और कैंट स्टेशन मालगोदाम के पास से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए गए।

बरामद आभूषणों में शामिल हैं—

छोटे-बड़े 20 हार

30 जोड़ी कनौती

79 नथ के लर

400 अंगूठियां

69 मंगलसूत्र के छोटे-बड़े लॉकेट

11 जोड़ी बृजबाली

68 (34 जोड़ी) गूटी झुमके

(सभी आभूषण पीली धातु के, बॉक्स सहित; कुल वजन 2122 ग्राम)

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

दीपेश चौहान (26 वर्ष), निवासी जौनपुर

विकास बेनवंशी (27 वर्ष), निवासी गाजीपुर

शुभम विश्वकर्मा (27 वर्ष), निवासी गाजीपुर

सैनुद्दीन अंसारी (25 वर्ष), निवासी गाजीपुर

तारक घोराई (31 वर्ष), निवासी पश्चिमी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

कई टीमों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में सर्किल दशाश्वमेध, थाना चौक, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें