CUET PG 2026: आवेदन की लास्ट डेट कल, चूक गए तो हाथ से निकल जाएगा मौका, जानें डिटेल्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी तय की गई है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास बेहद कम समय बचा है।

NTA की ओर से जारी एडवाइजरी में उम्मीदवारों को अंतिम दिनों का इंतजार न करने की सलाह दी गई है। एजेंसी का कहना है कि आखिरी समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इसलिए छात्र समय रहते फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

CUET PG 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये

  • EWS और OBC वर्ग को 1200 रुपये

  • SC/ST वर्ग के लिए 1100 रुपये

  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा

यदि कोई अभ्यर्थी अतिरिक्त टेस्ट पेपर का चयन करता है, तो सामान्य वर्ग को 700 रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं, विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 7000 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 3500 रुपये निर्धारित किया गया है।

NTA ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें