वाराणसी। काशी और उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को आधुनिक और वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। वाराणसी के जाने-माने बिल्डर और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े राम गोपाल सिंह हाल ही में तीन दिवसीय दौरे पर दुबई गए, जहां उन्होंने वहां के अत्याधुनिक रियल एस्टेट मॉडल का गहन अध्ययन किया।
दौरे के दौरान राम गोपाल सिंह ने दुबई में विकसित हो रही हाईटेक इमारतों, स्मार्ट होम्स और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब से देखा। उन्होंने समझा कि किस तरह आधुनिक तकनीक, बेहतर प्लानिंग और उच्च स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से दुबई ने रियल एस्टेट सेक्टर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।
काशी–यूपी में लागू करने की तैयारी
राम गोपाल सिंह का उद्देश्य इन सफल मॉडलों और आधुनिक सुविधाओं को काशी और उत्तर प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं को तलाशना रहा। उनका मानना है कि यदि दुबई की तर्ज पर योजनाबद्ध विकास और आधुनिक तकनीक को अपनाया जाए, तो काशी समेत पूरे यूपी में रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा मिल सकती है।
पहले भी हो चुका है अनुभव साझा
जानकारी के अनुसार, दुबई के रियल एस्टेट कल्चर और वहां की कार्यप्रणाली को समझने के लिए इससे पहले VDA के सचिव भी काशी का दौरा कर चुके हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों क्षेत्रों के बीच रियल एस्टेट सेक्टर में आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
दुबई के निवेशकों को यूपी में निवेश का न्योता
दौरे के दौरान राम गोपाल सिंह ने दुबई के रियल एस्टेट कारोबारियों को वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में निवेश करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यूपी निवेश के लिहाज से न सिर्फ सुरक्षित राज्य है, बल्कि यहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
उनका कहना है कि सरकार की नीतियां, बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहा है। यह पहल आने वाले समय में काशी और यूपी के रियल एस्टेट विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभा सकती है।










