भतीजे अजित पवार के निधन पर शरद पवार का रिएक्शन, बोले– यह हादसा है, इसमें राजनीति न करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपने भतीजे अजित पवार के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह घटना पूरी तरह एक दुर्घटना है और इसके पीछे किसी भी तरह की साजिश नहीं है। शरद पवार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि इस दुखद हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

“महाराष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है– शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है और एक मेहनती, जिम्मेदार व्यक्ति के जाने से महाराष्ट्र को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा,
“यह समय राजनीति का नहीं है। कुछ दुष्ट शक्तियां जानबूझकर इस हादसे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक दुर्घटना है। इसकी पीड़ा पूरे महाराष्ट्र और हम सभी को है। मेरी विनती है कि इसमें राजनीति न लाई जाए।”

गौरतलब है कि हादसे के बाद विपक्ष के कुछ नेताओं ने प्लेन क्रैश की जांच की मांग की है, जिस पर शरद पवार ने संयम बरतने की अपील की।

गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अजित पवार का पार्थिव शरीर फिलहाल बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। गुरुवार (29 जनवरी) को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

घड़ी से हुई पहचान, हादसे ने झकझोर दिया

बताया जा रहा है कि मुंबई से बारामती जाते समय अजित पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया था। बाद में अजित पवार के शव की पहचान उनकी घड़ी के जरिए की गई।

यह हादसा न सिर्फ पवार परिवार, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें