Gold-Sliver Rate : घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों और खरीदारों का ध्यान इस तेज उछाल ने खींच लिया है।
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार को ₹1,69,882 प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले बुधवार को सोना ₹1,65,915 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10 बजे सोने की कीमत में अचानक उछाल आया और यह ₹1,80,300 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, यानी एक ही दिन में करीब ₹14,300 की तेज बढ़त। शुरुआती सत्र में सोना ₹1,80,501 के हाई लेवल तक भी पहुंच गया।
चांदी के भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर ₹4,04,879 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले करीब ₹19,500 ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹4,07,456 प्रति किलो के उच्च स्तर तक पहुंच गई।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट: ₹1,79,000
-
22 कैरेट: ₹1,64,100
-
18 कैरेट: ₹1,34,290
मुंबई
-
24 कैरेट: ₹1,78,850
-
22 कैरेट: ₹1,63,950
-
18 कैरेट: ₹1,34,140
चेन्नई
-
24 कैरेट: ₹1,83,280
-
22 कैरेट: ₹1,68,000
-
18 कैरेट: ₹1,39,000
कोलकाता
-
24 कैरेट: ₹1,78,850
-
22 कैरेट: ₹1,63,950
-
18 कैरेट: ₹1,34,140
अहमदाबाद
-
24 कैरेट: ₹1,78,900
-
22 कैरेट: ₹1,64,000
-
18 कैरेट: ₹1,34,190
लखनऊ
-
24 कैरेट: ₹1,79,000
-
22 कैरेट: ₹1,64,100
-
18 कैरेट: ₹1,34,290
पटना
-
24 कैरेट: ₹1,78,900
-
22 कैरेट: ₹1,64,000
-
18 कैरेट: ₹1,34,190
हैदराबाद
-
24 कैरेट: ₹1,78,850
-
22 कैरेट: ₹1,63,950
-
18 कैरेट: ₹1,34,140
गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेज उछाल ने बाजार में हलचल मचा दी है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।










