अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की अगली डिप्टी CM, शनिवार को लेंगी शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला किया गया है। दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यह अहम निर्णय लिया गया है। सुनेत्रा पवार शनिवार शाम उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

बुधवार को बारामती के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में नए नेतृत्व को लेकर मंथन चल रहा था। शुक्रवार को हुई पार्टी नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विधानभवन में होगी विधायक दल की बैठक

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे विधानभवन में एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। इसके बाद शाम को सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई शीर्ष नेताओं की बैठक

शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एनसीपी के शीर्ष नेताओं की आपात बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक में सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और सुनेत्रा पवार के बीच अहम चर्चा हुई। इसी बैठक में सुनेत्रा पवार से उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

कैबिनेट और विभागों के बंटवारे पर मंथन

बैठक में मंत्रिमंडल गठन और विभागों (पोर्टफोलियो) के आवंटन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एनसीपी नेताओं के अनुसार, इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत के बाद लिया जाएगा। मुख्यमंत्री से सहमति बनने के बाद विधायक दल की बैठक और अन्य कार्यक्रमों के समय की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें