‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ पहली बार बड़े पर्दे पर मचाएगी गर्दा, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। भारत की सबसे लोकप्रिय और कल्ट ओटीटी फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ अब सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पहली बार सिनेमाघरों में उतरेगा मिर्ज़ापुर यूनिवर्स

मेकर्स के मुताबिक, ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी और नई कहानी दिखाएगी। फिल्म वही रॉ, दमदार और बेखौफ दुनिया लेकर आएगी, जिसके लिए मिर्ज़ापुर जानी जाती है, लेकिन इस बार कहानी को और बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा। ओटीटी से निकलकर अब मिर्ज़ापुर का भौकाल सीधे बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया, अली फज़ल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना भैया के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि मुन्ना भैया की वापसी को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित थे, जिस पर अब मुहर लग चुकी है। इन दमदार किरदारों को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

स्टारकास्ट होगी बेहद दमदार

फिल्म में मुख्य किरदारों के साथ-साथ कई मजबूत कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें
जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान शामिल हैं।

निर्देशन और निर्माण की कमान अनुभवी हाथों में

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जो मिर्ज़ापुर सीरीज की पहचान रहे हैं।

मेकर्स का मैसेज– अब भौकाल बड़े पर्दे पर

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए #MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में।”

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मिर्ज़ापुर की यह सिनेमाई पेशकश बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है और क्या ओटीटी की तरह बड़े पर्दे पर भी वही जादू कायम रख पाती है या नहीं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें