कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। यह हमला टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:20 बजे पुलिस को स्कूल परिसर में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को सील कर अलर्ट जारी कर दिया गया।

कनाडाई पुलिस आरसीएमपी (RCMP) के अनुसार, शुरुआती जांच में एक संदिग्ध की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि घटना में कोई अन्य हमलावर भी शामिल था या नहीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल से कई पीड़ितों को बाहर निकाला गया, जिनमें से कम से कम नौ लोगों की जान चली गई। वहीं लगभग 25 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

घटना के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस गोलीबारी ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें