नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के दिन कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शादी के सीजन के बीच आई इस नरमी से खरीदारों को कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है।
चांदी की कीमत में गिरावट
शनिवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चांदी 16,700 रुपये टूटकर 2,42,433 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,750 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – 1,57,900 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,750 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,460 रुपये
मुंबई
-
24 कैरेट – 1,57,750 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,600 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,310 रुपये
चेन्नई
-
24 कैरेट – 1,58,840 रुपये
-
22 कैरेट – 1,45,600 रुपये
-
18 कैरेट – 1,24,500 रुपये
कोलकाता
-
24 कैरेट – 1,57,750 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,600 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,310 रुपये
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – 1,57,800 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,650 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,360 रुपये
लखनऊ
-
24 कैरेट – 1,57,900 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,750 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,460 रुपये
पटना
-
24 कैरेट – 1,57,800 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,650 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,360 रुपये
हैदराबाद
-
24 कैरेट – 1,57,750 रुपये
-
22 कैरेट – 1,44,600 रुपये
-
18 कैरेट – 1,18,310 रुपये
निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहा है। फिलहाल सोने का भाव 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे बना हुआ है। यदि कीमतें इस स्तर को पार नहीं कर पातीं, तो आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं निवेशकों की नजर अब अमेरिकी महंगाई दर (CPI) के आंकड़ों पर टिकी है, जिनका असर वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू कीमतों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ निवेश से पहले सावधानी बरतने और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।










