वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुआ बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक सॅान्ग ‘मैं हूं’, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की लव केमिस्ट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। इसी बीच वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर फिल्म का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘मैं हूं’ में दिखा रोमांस और इमोशन

फिल्म का नया गाना ‘मैं हूं’ एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। वहीं मेल वर्जन को ‘बिग बॉस 19’ से चर्चा में आए कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने गाया है।

गाने में सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो में एक सैनिक और उसके परिवार के बीच के प्यार और सुकून भरे पलों को दिखाया गया है, जो फिल्म की भावनात्मक परत को सामने लाता है।

जनवरी में रिलीज हुई थी ‘मातृभूमि’

इससे पहले जनवरी में फिल्म का देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। गीत का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे थे। देशभक्ति से भरपूर इस गाने को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह वॉर ड्रामा फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान वैली संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे, जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है।

फिल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त संगम साबित हो सकती है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें