Nalanda Stampede : नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दीपनगर क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को पूजा और मेले के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मेले में मची अफरा-तफरी

चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दी दर्शन करने की होड़ में पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

एक-दूसरे पर गिरते चले गए लोग

भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु गिर पड़े और उनके ऊपर अन्य लोग गिरते चले गए। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और हालात बेकाबू हो गए।

इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही मंदिर परिसर को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

व्यवस्था पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए थे।

न तो उचित लाइन व्यवस्था थी और न ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, जिससे हालात बिगड़ गए।

प्रशासन अलर्ट, जांच शुरू

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें