PM मोदी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- अब बंगाल बदलाव चाहता है…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने “मां, माटी और मानुष” के नाम पर जनता का भरोसा तोड़ा है और अब बंगाल बदलाव चाहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, हिंसा और घुसपैठ बढ़ी है। उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले, पंचायत चुनाव और संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पीएम ने कहा कि अदालतों को कई मामलों में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे साफ है कि राज्य सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

महिलाओं के लिए बड़े वादे

सभा में पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर हर महिला को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीकाकरण भी मुफ्त होगा।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, बेटियों की ग्रेजुएशन पर 50 हजार रुपये और महिलाओं के खातों में हर साल 36 हजार रुपये भेजने का वादा किया गया। पीएम मोदी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की भी घोषणा की।

“बंगाल बदलाव चाहता है”

पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले चरण में हुए भारी मतदान ने टीएमसी का अहंकार तोड़ दिया है और जनता अब भाजपा की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में डबल इंजन सरकार बनने पर विकास की रफ्तार तेज होगी।

सभा के दौरान पीएम मोदी ने नारा दिया, पलटानो दोरकार, चाई बीजेपी सरकार” यानी बदलाव जरूरी है, बीजेपी सरकार चाहिए।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें