Himachal Pradesh के Chamba जिले में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ककीरा क्षेत्र के पास एक इनोवा गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सुबह करीब 3 बजे घार क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि पर्यटक Gujarat से घूमने आए थे और Dharamshala से Dalhousie की ओर जा रहे थे।
खाई में गिरी टूरिस्ट गाड़ी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंडी नंबर की इनोवा गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों में चालक समेत 6 लोग शामिल
पुलिस के मुताबिक हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। चालक मंडी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि बाकी मृतक गुजरात के निवासी थे।
वहीं हादसे में घायल हुए चार लोगों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए Dr. Rajendra Prasad Government Medical College रेफर किया गया है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vijay Saklani ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।










