अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल हॅास्पिटल में तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई Prateek Yadav का बुधवार को निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के Civil Hospital Lucknow लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कुछ सुधार होने के बाद वह अस्पताल से बिना औपचारिक छुट्टी लिए घर लौट गए थे।

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी Aparna Yadav भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

राजनीति से दूर रखते थे खुद को

प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे।

इसके अलावा वह ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी संचालित करते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का काम करती थी।

उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें