काशी विश्वनाथ-काल भैरव मार्ग पर बाइक टैक्सी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 14 वाहन सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और श्रीकाल भैरव मंदिर के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अवैध तरीके से सवारी ढोने वाले बाइक टैक्सी चालकों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चौक पुलिस ने अभियान चलाकर 14 दोपहिया वाहनों को सीज किया। कार्रवाई के बाद इस रूट पर अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काशी जोन के अधिकारियों के निर्देशन में थाना चौक पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ धाम से श्री काल भैरव मंदिर के बीच अवैध रूप से सवारी ढोने वाले ओला-रैपिडो वाहनों और बाइक टैक्सी चालकों की जांच की।

14 बाइक टैक्सी वाहन सीज

30 सितंबर 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 दोपहिया वाहनों को सीज किया। कार्रवाई की जद में सुपर स्प्लेंडर, प्लेजर स्कूटी, ग्लैमर, होंडा शाइन, हीरो स्प्लेंडर, एक्टिवा, सुजुकी स्कूटी, टीवीएस अपाचे, बजाज सिटी 100, इलेक्ट्रिक जॉय और बजाज डिस्कवर समेत कई मॉडल के वाहन शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र में अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस

काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना पुलिस के लिए अहम चुनौती है। पुलिस के अनुसार, इसी को देखते हुए अवैध बाइक टैक्सी और अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इन पुलिसकर्मियों ने संभाली कार्रवाई

अभियान चलाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला और उपनिरीक्षक पंकज दुबे, चौकी प्रभारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक और पर्यटन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

News Rastra
Author: News Rastra

न्यूज राष्ट्र

Leave a Comment

और पढ़ें