Baaghi 4 Teaser Out : ‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर आउट, खून, आंसू और बदले की आग के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Baaghi 4 Teaser Out : टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर एक्शन सीरीज़ की अगली कड़ी ‘बागी 4’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस बार उनके साथ सोनम बाजवा, संजय दत्त और मिस यूनिवर्स रह चुकी हरनाज संधू नजर आएंगी। खास बात यह है कि यह हरनाज की डेब्यू फिल्म है। 1 मिनट 49 सेकंड के इस टीजर में जबरदस्त मारधाड़, खून-खराबा और इमोशनल ड्रामा का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। वायलेंस के मामले में यह टीजर ‘एनिमल’ को भी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है।

टीजर में खून, आंसू और बदले की आग

टीजर की शुरुआत इमोशनल सीन्स से होती है, जहां टाइगर, सोनम, हरनाज और संजय दत्त की आंखों में आंसू हैं। लेकिन अगले ही पल स्क्रीन पर खून की नदियां बहने लगती हैं। यहां यह समझना मुश्किल है कि असली हीरो कौन है और खलनायक कौन। एक-एक कर सभी किरदार गुस्से और बदले की आग में हिंसा की हदें पार कर देते हैं।

टाइगर श्रॉफ का खतरनाक अंदाज

टाइगर टीजर में दुश्मनों को हर संभव तरीके से खत्म करते नजर आते हैं—किसी के सीने से सरिया निकालना, खोपड़ी में चाकू घोंपना या गले में लोहे की रॉड डालना—हर सीन में उनका एक्शन और भी खतरनाक हो जाता है।

संजय दत्त का निर्दयी रूप

संजय दत्त का किरदार हथियारों से लोगों के गले बेरहमी से काटता है, मानो सब्जी काट रहे हों। उनकी आंखों में गुस्सा और हाथों में बदले की आग है, जो दूसरों के खून से ठंडी होती है। एक सीन में वह कटे हुए हाथ से सिगार जलाते हुए दिखाई देते हैं, जो रोंगटे खड़े कर देता है।

सोनम बाजवा की एक्शन एंट्री

ग्लैमर के बजाय सोनम बाजवा यहां जानलेवा एक्शन करती दिखती हैं। टीजर में वह किचन में एक शख्स पर तेज धार वाले चाकू से लगातार वार करती हैं और उसे मौत के घाट उतार देती हैं।

हरनाज संधू का बोल्ड डेब्यू

अपनी पहली फिल्म में ही हरनाज ने इंटेंस और हिंसक अवतार में कदम रखा है। वह दोनों हाथों में चाकू थामकर दुश्मनों को मारती हैं और तलवार से वार करते हुए दिखाई देती हैं। उनके चेहरे पर लगा खून उनकी निर्दयता को और उभार देता है।

हॉरर जैसे हिंसक सीन

टीजर में एक सीन ऐसा भी है, जहां टाइगर किसी का हाथ काट देते हैं और पेंचकस घोंप देते हैं। हिंसा की इस डोज ने फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें