उत्तर प्रदेश में दशहरे से ठीक पहले मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मंगलवार को नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा और प्रयागराज सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई, जिससे अचानक मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
आज का मौसम अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज बौछारों के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
आज नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाजीपुर और चंदौली में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
आंधी-तूफान और धूल भरी हवाओं की संभावना
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, हरदोई, औरैया, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज तेज बारिश के साथ आंधी और धूल भरी हवाओं की संभावना है।
इसके अलावा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और अयोध्या समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में भी बिजली गिरने और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
अक्टूबर के पहले हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है, लेकिन अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।










