जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा हादसा, ITBP जवानों की बस नदी में गिरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों को लेकर जा रही एक बस कुल्लान पुल से फिसलकर सिंध नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।

SDRF गांदरबल और गुंड सब-यूनिट ने मिलकर नदी में तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुछ हथियार अब भी लापता हैं जबकि कुछ बरामद किए जा चुके हैं।

हादसे का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को नदी में गिरते हुए देखा जा सकता है। SDRF की टीम ने पुष्टि की है कि राहत कार्य जारी है और अब तक किसी जवान की जान जाने की खबर नहीं है।

हालांकि, कुछ हथियारों की तलाश अभी जारी है। बचाव दल सिंध नदी के बहाव के साथ हर संभावित जगह की जांच कर रहे हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें