होली से पहले वाराणसी में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, नकली 278 किलो बेसन व 135 पैकेट ‘जुबान’ जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया। खोजवां, मिर्जामुराद, डीएलडब्ल्यू, शिवपुर और सेवापुरी क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

जांच के दौरान संदिग्ध गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ मिलने पर टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने 278 किलोग्राम बेसन को प्रतिवर्जित करते हुए जब्त किया, साथ ही 135 पैकेट ‘जुबान’ (अनुमानित मूल्य करीब 14 हजार रुपये) को सीज कर दिया। जब्त किए गए सभी उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित होता पाया गया। टीम ने मौके पर नोटिस जारी किया। इसके अलावा साफ-सफाई में कमी मिलने पर संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अवमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें