सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, इतना रूपये हुआ सस्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का वायदा करीब 6,706 रुपये टूट गया, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।

एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे सोना 4.64% की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में यह 1,40,158 रुपये तक के उच्च स्तर पर भी पहुंचा।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 5.60% (लगभग 12,700 रुपये) गिरकर 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
दिन की शुरुआत चांदी ने 2,17,702 रुपये के स्तर से की थी, जो इसका हाई भी रहा।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम:

  • दिल्ली, मुंबई और कोलकाता: 10 ग्राम – ₹2,449
  • 100 ग्राम चांदी: ₹24,490
  • चेन्नई: 10 ग्राम – ₹2,450

 आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली और लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,46,110
  • 22 कैरेट: ₹1,33,940
  • 18 कैरेट: ₹1,09,620

मुंबई और कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,45,960
  • 22 कैरेट: ₹1,33,790
  • 18 कैरेट: ₹1,09,470

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,48,570
  • 22 कैरेट: ₹1,36,190
  • 18 कैरेट: ₹1,13,590

अहमदाबाद और पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,46,010
  • 22 कैरेट: ₹1,33,840
  • 18 कैरेट: ₹1,09,520

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,45,960
  • 22 कैरेट: ₹1,33,790
  • 18 कैरेट: ₹1,09,470

क्या है गिरावट की वजह?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी में यह गिरावट आई है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें