घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 16 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर गोल्ड फ्यूचर और सिल्वर फ्यूचर दोनों ही दबाव में कारोबार करते नजर आए।
एमसीएक्स पर सोना 1200 रुपये तक टूटा
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1200 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। कारोबार की शुरुआत में सोना 1,57,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 9:45 बजे सोना लगभग 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में इसका उच्च स्तर 1,57,347 रुपये रहा।
चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा करीब 1.29 फीसदी यानी 3335 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी ने दिन के कारोबार की शुरुआत 2,55,101 रुपये प्रति किलो के स्तर से की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,56,158 रुपये दर्ज किया गया।
देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव
देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखा गया।
-
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,749 रुपये में बिक रही है।
-
वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 27,490 रुपये है।
-
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,799 रुपये चल रहा है।
आज आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – 1,59,800 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,490 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,880 रुपये
मुंबई
-
24 कैरेट – 1,59,650 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,340 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,730 रुपये
चेन्नई
-
24 कैरेट – 1,61,010 रुपये
-
22 कैरेट – 1,47,590 रुपये
-
18 कैरेट – 1,23,990 रुपये
कोलकाता
-
24 कैरेट – 1,59,650 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,340 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,730 रुपये
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – 1,59,700 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,390 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,780 रुपये
लखनऊ
-
24 कैरेट – 1,59,800 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,490 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,880 रुपये
पटना और हैदराबाद
-
24 कैरेट – 1,59,700 रुपये
-
22 कैरेट – 1,46,390 रुपये
-
18 कैरेट – 1,19,780 रुपये










